• Talk to Astrologer
  • Sign In / Sign Up

Sawan ke Upay: शिव जी की कृपा पाये करें 7 दिन के 7 उपाय


Sawan ke Upay: शिव जी की कृपा पाये करें 7 दिन के 7 उपाय

Sawan ke Upay: धन-समृद्धि प्राप्ति हेतु एवं सभी ग्रहों को अनुकूल करने के उपाय हमारे  वेद पुराणों में विस्तार पूर्वक वर्णित है। वेद, शास्त्र, पुराण आराधना साधना और उपायों का संग्रह होता है, जो हमारे जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी और सहायक होते हैं। सावन के पवित्र महीने में शिव पुराण से जितना संभव हो सके लाभ उठाना चाहिए। तो चलिए जानते है की शिव पुराण के अनुसार जीवन में धन समृद्धि की प्राप्ति और ग्रहो को अनुकूल करने हेतु सप्ताह के ७ दिन हमें किन उपायों को अपनाना चाहिए। 

1. सोमवार के उपाय - सोमवार का दिन चंद्र देव का वार माना जाता है। चंद्र देव भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान हैं। इस दिन भगवान शिव को दूध मिला जल चढ़ाएं और खीर का भोग लगाएं तथा किसी गरीब दंपति को भोजन कराएं इससे चंद्र मजबूत होंगे, घर में धन-धान्य की वृद्धि होगी और मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलेगी। 

 

2.  मंगलवार के उपाय - मंगल ग्रह मंगलवार के अधिपति मने जाते हैं और वह बीमारियों को दूर करने में सर्वथा असमर्थ हैं। इस दिन शिव पूजा के साथ महाकाली की पूजा अवश्य करें और किसी गरीब को भोजन कराएं भोजन में उड़द मूंग या तुवर की दाल जरूर बनाएं।

 

3. बुधवार के उपाय - इस वार का कारक ग्रह बुध है। बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, व्यापार आदि के स्वामी माने जाते है। इस दिन गणेश की पूजा करें और  दूर्वा चढ़ाएं दूध से बनी मिठाइयां पकवान भोग लगाएं ऐसे ही पूजा शिव जी की भी पूजा आराधना करें ।इससे आपके बुध मजबूत होंगे, बुद्धि तीव्र होगी और व्यापार में भी सफलता मिलेगी। साथ ही विघ्नो का नाश होगा। 

 

ये भी जरूर पढ़े -

शिवलिंग पर भूल से भी ये 5 चीजे ना चढ़ाये भोलेनाथ होते है नाराज

अपनी राशि के अनुसार भगवान शिव को अर्पण करें

 

4. गुरुवार के उपाय - यह दिन देवों के गुरु बृहस्पति देव को समर्पित है इस दिन आपको शाम के समय मंदिन में शिवलिंग पर बेसन के लड्डू या चने की दाल समर्पित करें हुए ॐ नमः शिवाय मन्त्र का जप करें इससे मनचाह वरदान मिलता है। 

 

5. शुक्रवार के उपाय - आज का दिन शुक्र ग्रह को समर्पित है।शुक्रवार दिन शिव जी का अभिषेक जल से करें और शुद्ध घी का दीपक जलाये। पूजन के बाद किसी गरीब महिला को सुहागकी सामग्री और अन्नदान करें। शुक्र की अनुकूलता से जीवन में सभी सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है।  मान-सम्मान और धन समृद्धि में वृद्धि होती है। 

 

6.  शनिवार के उपाय - शनिवार शनि ग्रह का दिन है आज शिव पूजन में शिव जी का अभषेक जल में काला तिल डालकर करें एवं किसी गरीब को तिल या तिल से बने भोजन कराएं और शिव जी को भी तिल और गुड़ के बने कोई मिठाई चढ़ाएं। इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे और शनि ले द्वारा प्राप्त हो रहे कष्टों की शांति होगी।

 

 7. रविवार के उपाय - रविवार का दिन भगवान सूर्य देव का दिन माना जाता है, जो की एक प्रत्यक्ष देवता है रोज इन्हें जल से अर्घ देने की अत्यधिक महत्ता बताई गयी है।  आज के दिन शिव पूजा में गुड़ चाढाये और किसी गरीब को गुड़ का दान दे सूर्य अनुकूल होंगे जीवन प्रकाशमान हो जाएगा। समाज में मान सम्मान एवं पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। 

 

ये भी जरूर पढ़े -

प्रदोष व्रत विधि एवं नियम

रविवार के सरल उपाय और टोटके सोये भाग्य जगाये